शुकतीर्थ में गंगा घाट पर सफाई अभियान चलातीं छात्राएं।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। एमएसएस केडी डिग्री कालेज के तत्वावधान में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं ने शुकतीर्थ गंगाघाट पर स्वच्छता जागरुक रैली निकालकर ग्रामीणों को जागरुक किया। इस कार्यक्रम में छात्राओं को पांच ग्रुप में रखा गया है। गंगा ग्रुप की हेड गर्ल आकांक्षा ने अमीषा, स्वाति, स्वीटी, पूजा, पायल शिवानी के साथ गंगा घाट के प्रवेश द्वार पर सफाई की। सरस्वती ग्रुप में दीया, पायल, कोयल, अतिशा, मंजू, शैली, करुणा ने घाट की सीढ़ियाें की सफाई की। कृष्ण ग्रुप ने भी घाट पर साफ सफाई की, जिसमें दिव्या, विनज, भावना, शिवानी, पिंकी, शैंकी, स्वाति, काजल आदि रहीं। यमुना ग्रुप में कोयल रानी, निधि, सोनम, सरिता, नीतू, ईरम, मीनू, रीना आदि ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरुक किया। महाविद्यालय के सचिव मदन पाल सिंह हरी झंडी दिखाकर छात्राओं को गंगा घाट की ओर रवाना किया। अध्यायी संदीप कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में डा. नरेंद्र वालिया, डॉक्टर राजसिंह, पवन, नरेश कुमार, मीनू देवी, बुशरा, जमाल आदि मौजूद रहे।