फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: बैंक में रुपये जमा करने गए व्यापारी, गायब हुई 50 हजार की गड्डी, ये है पूरा मामला

Thu, 05 Jan 2023 06:23 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : व्यापारी बैंक में रुपये जमा करने गए थे। इसी दौरान 50 हजार रुपये की एक गड्डी गायब हो गई। जानिए आखिर मामला क्या है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में बैंक से निकाले साढे़ आठ लाख रुपये में से व्यापारी के 50 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। बैंक में रकम जमा करने के दौरान व्यापारी का रुपये चोरी होने का पता चला। पीड़ित व्यापारी ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


शिवा ट्रेडिंग कंपनी फर्म के मालिक रविंद्र कुमार का खाता कोर्ट रोड एक्सिस बैंक में है। उनकी दूसरी फर्म एस के मेडिसन का खाता भी एक्सिस बैंक के पास में ही कोर्ट रोड एचडीएफसी बैंक की शाखा में है। बताया गया कि रविंद्र कुमार ने 26 दिसंबर को एक्सिस बैंक की शाखा से साढे़ आठ रुपये निकाले थे, जो 500 रुपये वाली 17 गड्डियों में थे। वह यह रकम लेकर एचडीएफसी बैंक की शाखा में पहुंचे और तीन लाख रुपये जमा कराए।

इसके बाद उन्होंने अपने नोटों की गड्डियां देखी तो उनमें से पचास हजार की एक गड्डी गायब थी। इस बारे में बैंक के मैनेजर से बात कर सीसीटीवी कैमरे देखने को कहा गया लेकिन, उन्होंने कैमरा खराब होना बताया। पीड़ित ने अब इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Income Tax Raid:  BSP सांसद के ठिकानों पर छापामारी जारी, जांच के दौरान मिले कई अहम सुराग, खुलेंगे बड़े राज

वहीं सिविल लाइन थाना प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बैंक के सीसीटीवी चेक कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: रालोद-भाकियू का साथ, मजबूत हुआ हाथ, पश्चिमी यूपी की राजनीति होगी प्रभावित, पढ़ें ये रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें