गृहमंत्री का लिखा पत्र, सुरक्षा एजेंसियों से जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने आरोप लगाया कि दिल्ली और हरियाणा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने हिंदू नाम से फर्जी दस्तावेज बनवा रखे हैं। हिंदू बनकर ही रहते है। इसकी जांच के लिए उन्होंने गृहमंत्री को पत्र भी लिखा हैं। कलक्ट्रेट पहुंचे स्वामी यशवीर महाराज ने बताया उन्होंने पिछले दिनों दिल्ली और हरियाणा में भ्रमण किया। इसमें उन्हें एक गहरा षड्यंत्र देखने को मिला। आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हिंदू नाम से रह रहे है। यह लोग भारत सरकार की कई सुरक्षा एजेंसी में नौकरी भी कर रहे हैं। अपना नाम और पहचान हिंदू की रखते है, लेकिन अपने सभी रीति रिवाज मुस्लिमों वाले करते हैं।
दिल्ली में हिंदू धोबी को अनुसूचित जाति का दर्जा है, ऐसे में उन्होंने फर्जी हिंदू धोबी जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरियां प्राप्त की है। केंद्रीय गृहमंत्री को इन लोगों की सूची भेजी जा रही हैं। इस पूरे मामले की सीबीआई या अन्य सुरक्षा एजेंसी से जांच कराने की मांग की हैं। ये लोग मुस्लिम धोबी, तेल्ली, डूम, नीलगर जाति के लोग हैं। इनकी जांच होनी चाहिए।