फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की हत्या: मुस्कान का प्रेमी जुनैद गिरफ्तार, पूछताछ में बताई बच्चों की मौत की ये वजह

Sat, 21 Jun 2025 03:40 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मासूम अरहान और अनाया की जहरीले रसगुल्ले खिलाकर हत्या करने वाली मां की गिरफ्तारी के बाद उसके प्रेमी जुनैद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीन टीमें बनाकर आरोपी को पकड़ा है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
आरोपी प्रेमी व मां और दोनों बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव रुड़कली तालाब अली में चार साल के अरहान और एक साल की अनाया की हत्या के आरोपी जुनैद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले मां मुस्कान को जेल भेजा जा चुका है।

बताया गया कि मुस्कान और जुनैद रिश्तेदार हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों निकाह करना चाहते थे, लेकिन जुनैद ने बच्चों को स्वीकारने से मना कर दिया। इसी के चलते दोनों ने मिलकर बच्चों की हत्या की योजना बनाई।

गुरुवार को जुनैद रसगुल्ले और जहरीला पदार्थ लेकर गांव पहुंचा और बच्चों को खिला दिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है और जुनैद की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गई थी। अब उसे भी पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन

आरोपी मुस्कान (25) मूल रूप से ककरौली थाना क्षेत्र के गांव तेवड़ा की रहने वाली है। रुड़कली तालाब अली के मजदूर वसीम से निकाह से पहले उसका प्रेम-प्रसंग खेडी फिरोजाबाद निवासी अपनी बुआ के बेटे जुनैद के साथ चल रहा था। परिजनों को कभी भनक नहीं लगी।

घर में दो बच्चों का जन्म हुआ तो पिता पर कमाने की जिम्मेदारी भी बढ़ गई। वेल्डिंग के लिए वह हरियाणा , दिल्ली और यूपी के अलग-अलग क्षेत्र में जाता रहता था। शौहर घर से बाहर रहने लगा तो मुस्कान को फिर पुराने प्रेमी की याद आई। दोनों फिर मिले तो जीने-मरने की कसमें खाने लगे।
विज्ञापन

जुनैद लेकर पहुंचा था जहर और रसगुल्ले
साजिश रचने के बाद गुरुवार को जुनैद ही रुड़कली तालाब अली में रसगुल्ले और जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा था। मुस्कान ने जहरीली गोलियां बनाकर रसगुल्लों के बीच में रख दी। मां ने रसगुल्ले दिए तो दोनों मासूमों ने खा लिए और फिर मौत की नींद सो गए। आरोपी एक घंटे तक घर में रूका था। जहर कौन सा था, उसे कहां से खरीदा था। इस बारे में जांच की जा रही है।

गुम हुआ मोबाइल मिला, सीडीआर निकलवाएगी पुलिस
दोनों बच्चों की मौत के बाद एकाएक गुम हुआ मुस्कान का मोबाइल भी बरामद हो गया है। आरोपी ने पहले अपना मोबाइल खो जाना बताया था। जिसे पुलिस ने तलाश लिया है। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें