फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर दिखाया हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की हत्या कर दिखाया हादसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर-पुरबालियान मार्ग पर तीन दिसंबर को हुई युवक की मौत हादसे में नहीं हुई थी, उसकी हत्या कर हादसा दिखाया गया था। युवक के परिजनों ने यह दावा करते हुए एसपी सिटी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जीवना निवासी बिट्टू पुत्र शिवकुमार पुत्र हरपाल सिंह तीन दिसंबर को पुरबालियान के पास हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस उसे लेकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। मामले में सोमवार दोपहर शिवकुमार के परिजन पुलिस ऑफिस पहुंचकर एसपी सिटी सतपाल आंतिल से मिले और गांव के ही एक युवक पर शिवकुमार को घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी हत्या कर इसे हादसा दिखाने का आरोप लगाया। परिजनों ने कई बिंदु गिनाते हुए मामले में एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने मामले में पीड़ित परिजनों के द्वारा जताए गए संदेहात्मक बिंदुओं पर मंसूरपुर थाना पुलिस से जांच आख्या तलब की है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया, जिसके बाद पीड़ित परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें