फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंतलिब पर 12 हजार का इनाम घोषित 

Thu, 16 Feb 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा से फरार शातिर मुंतलिब की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी जेके शाही ने 12 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। दो माह बीत जाने के बाद भी तीन जनपदों की पुलिस के हाथ शातिर तक नहीं पहुंच पाए है।      
विज्ञापन

 
पुरकाजी के मोहल्ला जाटान निवासी मुंतलिब 12 दिसंबर को पीलीभीत से जनपद में मुकदमे की तारीख पर आया था। कोर्ट में तारीख करने के बाद शातिर मुंतलिब ने पुलिसकर्मियों को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया था। सिपाहियों के बेहोश होने के बाद आरोपी  मेरठ के दौराला के पास बस से उतर कर फरार हो गया था। मामले को लेकर दोनों जनपदों की पुलिस में हड़कंप मच गया था।

पुरकाजी, दौराला, खतौली, मेरठ और जनपद की क्राइम ब्रांच, पीलीभीत पुलिस ने मिलकर आरोपी की तलाश की,  लेकिन दो माह  बाद भी आरोपी का कुछ पता नहीं चल पाया। शातिर की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस गुजरात, दिल्ली और झारखंड तक घूम आई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस शातिर का कोई ठिकाना नहीं तलाश पाई है। सहारनपुर रेंज डीआईजी जेके शाही ने शातिर आरोपी मुंतलिब पर 12 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें