फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नगर पालिका ने रोका नाले पर पुलिया का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खतौली। नगर के मुख्य नाले पर एक प्राॅपर्टी डीलर पुलिया का निर्माण करा रहा था, जिसे नगर पालिका के खादय एवं सफाई निरीक्षक ने रुकवा दिया है। इस दौरान पानी की निकासी प्रभावित हो गई थी।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व भी प्राॅपर्टी डीलर ने नाले में ह्यूम पाइप डालकर पुलिया का निर्माण कराने का प्रयास किया गया था। जिस पर सिंचाई विभाग तथा नगर पालिका अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद जेसीबी से पाइप को हटवाए गए थे, जिस पर सिंचाई विभाग तथा नगर पालिका की ओर से प्रापर्टी डीलर को नोटिस जारी किए गए थे। सिंचाई विभाग की ओर से प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ विभाग का मुकदमा भेजा गया था। प्राॅपर्टी डीलर फिर नाले पर पुलिया का निर्माण करा रहा था, जिसकी जानकारी नगर पालिका अधिकारियों को दी गई। जिस पर मौके पर पहुंचे खादय एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह ने पुलिया निर्माण के कार्य को रुकवा दिया। नेपाल सिंह ने बताया कि इस नाले से नगर के पानी की निकासी होती है। नाले पर अवैध तरीके से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा था। जिसको रुकवा दिया गया है। प्रॉपर्टी डीलर को सिंचाई विभाग तथा नगर पालिका से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेना होगा। इसके बाद वह पुलिया का निर्माण कर सकेगा। अनापत्ति के बिना कोई निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें