खतौली में नगर पालिका कर्मी सोनू के आत्महत्या करने को लेकर उसके सरकारी आवास के बाहर खड़े लोग।
- फोटो : KHATAULI
पालिका कर्मी ने फांसी लगाई, शव छत से लटका मिला
खतौली। नगर पालिका कर्मी ने अपने सरकारी आवास में ही छत के पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। शव को छत में लटका देखकर सनसनी फैल गई। कर्मी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
मूल रूप से रतनपुरी के गांव सिकंदरपुर निवासी सोनू (40 वर्ष) पुत्र इलम सिंह नगर पालिका में कर्मचारी था। उसका पिता इलम सिंह भी पालिका में ही कर्मचारी रहा था। पिता की मौत के बाद मृतक आश्रित में सोनू की नौकरी लगी थी। कर्मचारी सोनू की ड्यूटी पालिका के नलकूप पर लगी थी। पुलिस के मुताबिक सोनू शराब पीने का आदी था, शराब की वजह से परिवार में भी गृह क्लेश रहता था। फिलहाल सोनू अपनी पत्नी कविता और दो बच्चों 15 वर्षीय पुत्र प्रशांत व 12 वर्षीय बेटी माही के साथ नगर पालिका की ओर से मिले पालिका मार्केट के पीछे बिद्दीवाड़ा में सरकारी आवास में रह रहा था।
बुधवार रात को सोनू ने सरकारी आवास में बरामदे में छत के पंखे से लटकर फांसी लगा ली। रात में ही पत्नी कविता कमरे से बाहर निकली तो, उसने अपने पति को छत से पंखे से लटका हुए देखा। महिला के चीखने पर आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। शव को छत से लटका देखकर सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को उतरवा कर पोस्टमार्टम भेज दिया। पालिका कर्मी की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है।
पालिका कर्मी सोनू ने सरकारी आवास में बुधवार की रात को छत के पंखे से लटक करके आत्महत्या कर ली। पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक शराब का आदी था। शराब पीने को लेकर पति व पत्नी के बीच विवाद भी होता रहता था। शराब पीकर ही उसने आत्महत्या कर ली - संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर।