फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरपालिका ने ध्वस्त की उद्यान विभाग की दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका ने उद्यान विभाग की दीवार को ढहाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका टीम ने बुधवार को कंपनी बाग पहुंचकर वहां उद्यान विभाग की दीवार को ध्वस्त कर दिया। विरोध करने पर विभागीय कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया गया।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान ने बताया कि उनके विभाग को वर्ष 1992 में तत्कालीन डीएम द्वारा कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) में जगह 99 साल की लीज पर अलॉट की गई थी। इसमें उद्यान विभाग द्वारा पौधे उगाने के साथ ही विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। उद्यान अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पालिका के एक सभासद व अन्य अफसर जेसीबी के साथ पहुंचे और उद्यान विभाग की दीवार को ध्वस्त कर दिया। इसके मलबे में दबकर विभाग के कीमती पौधे भी नष्ट हो गए। विभागीय कर्मचारियों द्वारा विरोध करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। इस पर उद्यान अधिकारी द्वारा प्रशासन को सूचना दी गई, जिस पर एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट मौके पर पहुंचे, जिसके बाद नगरपालिका की टीम वहां से लौट गई। विभागीय अधिकारी ने पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें