फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पालिका चेयरपर्सन ने किया पांच सड़कों का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने विभिन्न वार्डों में निर्मित पांच सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने लोगों को आसपास स्वच्छता रखते हुए डोर-टू-डोर कलेक्शन के लिए आने वाली गाड़ी को कूड़ा देने के लिए प्रेरित किया। चेयरपर्सन ने वार्ड संख्या तीन खालापार में करीब 11 लाख, वार्ड 18 के अवध विहार काॅलोनी में करीब 16 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने वार्ड 31 के मोहल्ला अंकित विहार व लालबाग में करीब 55 लाख रुपये के बजट में और वार्ड 35 में करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई सीसी रोड का लोकार्पण किया। भाजपा नेता हरीश अहलावत, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सभासद राहुल पंवार, हसीब राना, परमजीत राठी, हरेन्द्र आर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें