मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर निवासी मोबिन नाम के व्यक्ति की हिस्ट्रीशीट खोलने के मामले में हाईकोर्ट ने एसएसपी मुज़फ्फरनगर को तलब किया है। 22 सितंबर को एसएसपी इस मामले में हाईकोर्ट में अपना पक्ष रखेंगे। कुछ दिन पहले आरोपी व्यक्ति की हिस्ट्रीशीट नई मंडी कोतवाली पुलिस ने खोली थी। यह पता चलने पर पीड़ित ने हाईकोर्ट में कार्रवाई को निरस्त करने की मांग की है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा का कहना है कि हाईकोर्ट से उन्हें आदेश मिला है और वह पुलिस की ओर से अपना पक्ष हाईकोर्ट में रखेंगे।