फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकल्प दिवस के रुप में मनाया मुलायम सिंह का जन्म दिन

विज्ञापन
सपा कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिहं का जन्म दिन मनाते पार्टी कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया मुलायम सिंह का जन्मदिन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन सपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प दिवस के रुप में मनाया। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में केक काट कर उनके दीर्घायु की कामना की गई।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की संघर्ष गाथा कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिग कैंप की तरह है। कार्यकर्ताओं को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए मिशन 2022 को कामयाब करने का संकल्प लेना चाहिए। जिया चौधरी ने कार्यकर्ताओं से 2022 में पार्टी को सत्ता में लाने की शपथ लेने की अपील की। इस मौके पर गौरव स्वरूप, लियाकत अली, पूर्व मंत्री उमाकिरन, राकेश शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। पूर्व विधायक अनिल कुमार, चंदन चौहान, गौरव जैन, साजिद हसन, महेश बंसल, शमशेर मलिक, शौकत अंसारी, विनयपाल प्रमुख, सोमपाल सिंह भाटी, अब्दुल्ला राना, संदीप धनगर, अमरनाथ पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें