फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गाली देने से नाराज दोस्तों ने की थी मुकुल की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल व बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नावला निवासी होटल कर्मचारी मुकुल की दो दोस्तों ने शराब पीने के दौरान गाली देने से नाराज होकर गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद रुपये व बाइक लूट ली थी। साथ ही उसका मोबाइल तोड़कर नाले में फेंक दिया था। मोबाइल व बाइक बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में बताया कि चार जून को नावला के जंगल में नावला निवासी होटल कर्मचारी मुकुल का सड़ा गला शव मिला था। मुकुल की गला दबा कर हत्या की थी। दो दोस्तों ने इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

दोनों गिरफ्तार आरोपी नावला निवासी पंकज व अभिषेक हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों एक जून को सुबह लगभग साढ़े दस बजे ठेेके पर शराब पीने गए थे। वहां पहले से ही मुकुल बैठा था। सभी ने साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान मुकुल ने उन्हें गाली दी। वहां उनमें झगड़ा हुआ।
दोनों आरोपी मुकुल को उसी की बाइक पर बैठा चल दिए। सोंटा गांव से नावला जाने वाले कच्चे मार्ग पर रास्ते में बाइक रोक कर दोनों आरोपी मुकुल को ईंख के खेत में ले गए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसका मोबाइल तोड़ कर छिपाने के उद्देश्य से नाले में फेंक दिया। बाइक दूसरे खेत में छिपा दी थी। साथ ही उसकी जेब से लगभग पांच सौ पैसे भी लूट लिए। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कई स्थान पर एक साथ जाते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। वहीं शव सड़ा-गला था, जिसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता नही चला। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत व एसओ मंसूरपुर सुभाष अत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें