फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों को मुचलका पाबंद करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों लोगों को मुचलका पाबंद करने की तैयारी
विज्ञापन

जानसठ। श्रीराम मंदिर को लेकर आने वाले फैसले को लेकर खुफिया विभाग अलर्ट है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सैकड़ों लोगों को मुचलका पाबंदी करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने गांव व कस्बे के प्रत्येक मोहल्ले में बैठक कर कमर कस ली है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में कमेटी बनाकर शरारती तत्वों को चिह्नित किया जा रहा है। फैसले पर कोई भी अप्रिय घटना न हो इसकी पूरी तैयारी कर ली है। रविवार की रात को पुलिस चौकी व सोमवार को कोतवाली में सीओ धनंजय कुशवाहा व इंस्पेक्टर योगेश शर्मा द्वारा गांव व कस्बे के लोगों की बैठक लेकर एस-10 व पुलिस मित्रों को सक्रिय किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लगातार निगाहें बनाई जा रही है। ताकि फैसले से पहले या बाद में कोई भी शरारती तत्व अफवाह न फैला सकें। सीओ ने कहा कि फैसले आने के वजह से असामाजिक तत्वों पर विशेष निगाहें रखी जा रही है। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, ब्रिजेश रस्तोगी, सभासद प्रवीन तंवर, महेश चंद शर्मा, सुरेंद्र बंसल, रमेश काम्बोज, सतीश खटीक, राजीव गुप्ता, सुभाष, अश्वनी चौधरी, महेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें