शुकतीर्थ में राष्ट्रीय सेवा शिविर का फीता काटकर शुभांरभ करते समाज सेवी वेदवीर सहरावत।
- फोटो : KHATAULI
स्वच्छता के लिए सोच में बदलाव जरूरी
मोरना। एमएसएस केडी पीजी कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवायोजना के साप्ताहिक शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि समाजसेवी वेदवीर सहरावत ने कहा कि यह शिविर हमारे देश और समाज सेवा करने का आत्मबल पैदा करती है। छात्राएं अगर ठान लें कि हमें आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना है, तो वह कार्य किसी भी सूरत में असंभव नहीं होगा। वेदवीर सहरावत ने कहा कि हमारे आसपास स्वच्छता का माहौल होगा, तो देश और समाज का वातावरण स्वत: ही स्वच्छ हो जाएगा। स्वच्छ जीवन ही सुंदर स्वास्थ्य की मुख्य आधार शिला है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शुकतीर्थ में आयोजित साप्ताहिक राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के प्रथम दिन कॉलेज की छात्राओं सोनिया, अनितेश, जुली, आंचल, अलीशा, जीनत, शाक्षी, अफसा, ईशिका, तनू, ऋतू, कल्पना, पिंकी, पूजा, स्वीटी, ज्योति, दानिशता, नरर्गिस आदि ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए रैली निकालते हुए मलिन बस्तियों के बीच स्वच्छता अभियान चलाया। रैली को प्रधानाचार्य डॉ. राजपाल मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने नारों के माध्यम से ग्रामीणों के बीच स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी देकर वातावरण स्वच्छ रखने की महत्ता बताई। कार्यक्रम अधिकारी मीनू, नरेश कुमार, नरेंद्र बालियान, नीता चौधरी, पूनम, आजाद सिंह, बु्रशरा जमाल, प्राची भडा़ना, राकेश शर्मा, चंद्रमोहन, रजनीश, आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।