फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एमआरएफ प्लांट शुरू, रोजाना होगा सात टन कूड़े का निस्तारण

विज्ञापन
खतौली में एमआरआफ प्लांट का उद्घाटन करते हुए एडीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
एडीएम नरेंद्र बहादुर ने फीता काटकर किया प्लांट का उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कूड़ा निस्तारण के लिए लगाए गए एमआरएफ प्लांट का उद्घाटन एडीएम(ई) नरेंद्र बहादुर ने फीता काटकर किया। इस प्लांट से प्रतिदिन सात टन कूडे़ का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नगर पालिका की ओर से बुढ़ाना रोड पर नलकूप नंबर चार के निकट एमआरएफ प्लांट लगाया गया है। यह प्लांट सूखे कूड़े को अलग-अलग करेगा। प्लांट में हाइड्रोलिक मशीन, प्लास्टिक वेल्डिंग मशीन, कन्वेयर बेल्ट लगाई गई है। प्लांट में सात टन कूड़ा रोजाना छटनी होगा। इसमें कांच, पन्नी, कपड़ा आदि को अलग किया जाएगा। ईओ केके सोनकर ने बताया कि गीले कूड़े का प्लांट फरवरी तक चालू हो जाएगा। यह प्लांट गांव तिगाई में लगाया गया है। प्लांट लगने से नगर की कूड़े की समस्या दूर हो जाएगी। गीले कूड़े से खाद बनाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम जीत सिंह राय, काजी नबील अहमद, डॉ अथर, भाजपा पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन गुल्लू, नासिर सिद्दीकी, रियाज सागर, अशोक शर्मा, रामकृपाल, नेपाल सिंह, श्रवण कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें