फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर द्वारा बुढ़ाना ब्लॉक में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जीजाबाई टीम विजेता टीम रही। लक्ष्मीबाई टीम उप विजेता टीम घोषित की गई।
कस्बे के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बृहस्पतिवार को ब्लॉक स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। नेहरू युवा केंद्र मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में जीजाबाई टीम व लक्ष्मीबाई टीम ने प्रतिभाग किया। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में जीजाबाई टीम विजेता घोषित हुई। लक्ष्मीबाई टीम को उपविजेता घोषित किया गया। दोनों टीम से बेस्ट रेडर सिमरन व अंजली रही। बेस्ट डिफेंडर समा व महक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम की कप्तान को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कोच व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की पीटीआई मोनिका तोमर को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा, आशीष गर्ग, डॉ राजीव कुमार, शिवराज सिंह व प्रतिभा शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें