फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत के सांसद ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को अर्पित की श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सिसौली में चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री एव? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने सिसौली पहुंचकर किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने कहा कि टिकैत ने किसानों के लिए संघर्ष किया। ताउम्र किसानों के हकों की लड़ाई लड़ते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सिसौली की पट्टी चौधरान स्थित भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के आवास पर पहुंचे। उन्होंने यहां चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत को श्रद्धासुमन अर्पित किए। किसान भवन स्थित समाधि स्थल पर भी गए। इस दौरान किसान आंदोलनों में दिवंगत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्ष को उन्होंने याद किया। वर्तमान के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और भाकियू नेता गौरव टिकैत इस दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें