फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में की गई रामबीर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसान रामबीर की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे बाइक सहित मोबाइल बरामद किया है। किसान की हत्या जमीन के विवाद को लेकर की गई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव राजपुर कला निवासी 43 वर्षीय रामबीर की हत्या के आरोप में उसके साला धर्मराज निवासी खानपुर खतौली तथा साली के लड़के मोनू निवासी सिकरोड़ गाजियाबाद और छोटू निवासी पिलौना थाना फलावदा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने धर्मराज उर्फ रजनीश व मोनू को फलावदा रोड जावन के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि वह तीनों तिसंग अड्डे पर बैठकर शराब पी रहे थे। वही से फोन कर रामबीर को बुलाया था। शराब पीने के बाद खतौली आकर कुछ खाने पीने की बात हुई। इसी बीच उनकी जमीन को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि रामबीर के पास 20 बीघा जमीन थी, जिसमें से 15 बीघा जमीन बेच चुका था। पांच बीघा जमीन को भी वह बेचना चाहता था। जिससे बेचने के लिए सब मना कर रहे थे। जब वह गांव रसूलपुर कलौरा के जंगल में पहुंचे तो रामबीर की बाइक का तेल खत्म हो गया था। वहीं पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और वापस बहन के यहां गांव चले गए थे। पुलिस ने दोनों हत्यारों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें