फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी पर धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी पर धरना-प्रदर्शन किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भोपा मार्ग स्थित गांव जटमुझेड़ा के पंजाब नेशनल बैंक पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भाकियू लोकशक्ति के प्रदेश महासचिव डॉक्टर इसरार सैफी ने कहा कि जटमुझेड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में स्टाफ की संख्या काफी कम है, जिससे ग्राहकों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। कुछ स्टाफ के लोगों का व्यवहार भी ग्राहकों के प्रति ठीक नही हैं। साथ ही बैंक पर ग्राहकों का सामान आदि चोरी हो जाने पर जब ग्राहक बैंक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेने जाते हैं, तो उनके साथ दुर्व्यवहार कर फुटेज देने पर बैंक कर्मचारी आनाकानी करते हैं। जसविंदर सिंह, श्यामलाल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा ललिता चौधरी आदि ने कहा जल्द से जल्द स्टाफ की कमी को पूरा किया जाए और ग्राहकों के प्रति अपना व्यवहार भी सही रखें। कनिष्ठ बैंक प्रबंधक उमेश कुमार चौबे ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर शाहिद, मोहम्मद जावेद, सत्यवीर सिंह, गुलिस्ता, शान मोहम्मद, जिले सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें