फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की रेस में गई युवक की जान  

Tue, 28 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
चरथावल के कुटेसरा से शादी की दावत खाकर लौट रहे युवकों में बाइक को आगे निकालने को लेकर लगी शर्त  ने एक युवक की जिंदगी छीन ली। रेस लगाने के दौरान संतुलन बिगड़ने से बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो अन्य युवक भी जख्मी हो गए। सोमवार को निरधना गांव से एक ही परिवार के चार युवक कुटेसरा गांव में शादी समारोह में गए थे। एक बाइक पर निरधना निवासी उस्मान (25) और मुतल्लिब तथा दूसरी बाइक पर मनव्वर और मोमीन सवार थे।
विज्ञापन


वह कुटेसरा गांव से दावत खाकर शाम करीब चार बजे निरधना लौट रहे थे। गांव से बाहर निकलते ही चारों युवकों में बाइक पर आगे निकलने की शर्त लग गई। शर्त जीतने के लिए बाइकों को आगे निकालने की होड़ मच गई। कुटेसरा मार्ग पर पावटी के तिराहे के पास घुमावदार मोड़ होने के कारण उस्मान का संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसके साथ मुतल्लिब भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक खेतों में जा घुसी।

घायल उस्मान और मुतल्लिब को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उस्मान को मृत घोषित कर दिया। उस्मान की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। अचानक हुई मौत पर पूरे परिवार के साथ गांव में गम का माहौल है। कुटेसरा प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि चारों युवक एक ही परिवार के होने के कारण उन्होंने पुलिस कार्रवाई नहीं की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें