विद्यालयों में हुआ प्रभातफेरी व तिरंगा-यात्रा का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला मुख्यालय पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं ने हर घर तिरंगा अभियान में तिरंगा यात्रा निकाली। राजकीय, सीबीएसई, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन सहित सभी माध्यमिक विद्यालयों में उत्साह रहा। डीआईओएस डॉ. धर्मेद्र शर्मा ने बताया कि जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित हुए हैं।
बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुभाष चन्द्र बोस को नमन किया। प्रभातफेरी में स्कूल बैंड का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज, सम्राट इंटर कॉलेज, शारदेन स्कूल, एसडी पब्लिक स्कूल और एमजी पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी और तिरंगा यात्रा निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। प्रधानाचार्या धारा रतन ने कहा कि हम सभी को अपने देश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।