फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्कूलों ने तिरंगा यात्रा निकालकर याद किए गए शहीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर/भोपा/तितावी/मोरना/ककरौली/छपार। जिले की विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं की ओर से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित किया गया। तिरंगा यात्रा निकाल कर शहीदों को याद किया गया।

शाहपुर कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय , प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व कन्या जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्रा बसी रोड स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय पर एकत्रित हुए। खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी, प्रधानाध्यापक महबूब अली, वार्डन गीता, कुलबीर सिंह, फातिमा खातून, सौरव गुप्ता, अलका गुप्ता के अलावा सभासद अब्दुल कलाम अंसारी, विशाल गर्ग, सोनू सैनी, सभासद पुत्र आदिल अंसारी व बुद्ध प्रकाश मौजूद रहे ।
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स ग्लोबल स्कूल रहकड़ा भोपा में प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकाली गई। डायरेक्टर ओमपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने बताया कि 101 पौधों का रोपण किया गया। उधर, बेहड़ा थ्रू के कंपोजिट विद्यालय में भी शिक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में प्रभात फेरी निकाली गई।

सर्वोदय कन्या इंटर कॉलेज बघरा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्या दीपमाला, प्रधान के पति प्रवीण सैनी मौजूद रहे। एसडी पब्लिक स्कूल ककरौली पंचप्रण शपथ का आयोजन किया गया। प्रबंधक केपी सिंह, प्रधानाचार्य अंजू शर्मा मौजूद रहीं। इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निरवाल फीता काटकर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य कैप्टन डॉ. प्रवीण चौधरी, रामेश्वर राम, नीरू, सुनील कुमार, देवी लाल, रामकुमार शर्मा रागी, संजय ठाकुर, गोविंद वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन




जय भारत इंटर कॉलेज छपार बरला इंटर कॉलेज, जनता जनार्दन इंटर कालेज बसेड़ा, तेजलहेड़ा, रामपुर, महरायपुर में प्रभात फेरी निकाली गई। लक्ष्य एजुकेशनल एण्ड स्पोट्र्स स्कूल मुरादपुरा प्रधानाचार्या नीरज बालियान ने अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें