जच्चा और बच्चे की मौत
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। प्रसव के दौरान बच्चे और उसके बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों में डाक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव कल्लनपुर निवासी अंकित ने तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी नीरज को कस्बे के एक अस्पताल में डिलीवरी के लिए लाया था। जहां पर डॉक्टरों की लापरवाही के चलते जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उधर, अस्पताल संचालक द्वारा पुलिस को सूचना दी कि महिला के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ करने की धमकी दी है। पुलिस अस्पताल पर पहुंची। पुलिस जांच कर रही है।