फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, क्लीनिक पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। कस्बे के शिवम पॉली क्लीनिक में शनिवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज लोगों को समझाकर मामला शांत किया। पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम व अन्य पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया।
तहसील क्षेत्र के गांव रियावली नंगला निवासी अजमल राणा की गर्भवती पत्नी तब्बसुम (28) को शनिवार देर रात के समय प्रसव पीड़ा के दौरान कस्बे के क्लीनिक में भर्ती करवाया गया था। इसी दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक जच्चा-बच्चा का पोस्टमार्टम करवाने का प्रयास किया तो परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। गमगीन माहौल में परिजन मृत जच्चा-बच्चा को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

क्लीनिक संचालक सुमन का कहना है कि गंभीर अवस्था महिला को उनके पास लाया गया था। परिजनों को पहले ही बता दिया था कि बच्चे की गर्भ में मौत हो चुकी है। महिला के शरीर में ऑक्सीजन की कमी थी। ऑक्सीजन लगवाने के लिए दूसरे चिकित्सालय में भेजा गया था। उन्होंने भर्ती करने से मना कर दिया था। महिला के पति व परिजनों के विशेष अनुरोध पर मानवता के नाते उन्होंने महिला को भर्ती किया था।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर भी नहीं दी गई। महिला के पति व उसके परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें