डीएम दिनेश कुमार सिंह ने हवन यज्ञ में आहुति देने के उपरांत चीनी मिल मोरना का शुभारंभ गन्ना चेन का बटन दबाकर किया। सभा में डीएम ने किसानों की समस्याए सुनकर उनके शीघ्र निवारण का आश्वासन दिया। मोरना स्थित दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल को शीघ्र चलाने की मांग भाजपा नेताओं व किसानों ने की थी।
शुक्रवार प्रात: 9 बजे डीएम दिनेश कुमार सिंह हवन पूजन कर नारियल तोड़कर नये पेराई सत्र का शुभारंभ कर दिया। मिल गेट पर किसान प्रहलाद व नाहर सिंह मोरना से फीता कटवाकर मिल में बोगी व ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रवेश कराया। सर्वप्रथम गन्ना लाने वाले बोगी मालिक ग्राम भेडाहेड़ी के किसान राजवीर पुत्र गोपीचंद यादव व विरेंद्र पुत्र धूमसिंह निवासी भोकरहेड़ी को पगड़ी बांधकर व नगद राशि के साथ स्टील बाल्टी प्रदान की गई।
किसान सभा में किसानों ने मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने के लिए मिल के कृषि फार्म में किसानों के लिए बीज तैयार करने, गंगनहर से जुड़े रजवाहों व माइनरों की सिल्ट सफाई, बीज परीक्षण संस्थान खोले जाने, ककरौली में गन्ना सेंटर को पुन: चालू करने आदि की मांग की। मिल प्रबंधक भोलानाथ यादव का मोबाइल फोन बंद रहने की शिकायत की। डीएम ने प्रबंधक भोलानाथ यादव को नया मोबाइल खरीदकर किसानों की समस्याओं को सुनने की बात कही।
प्रधान प्रबंधक भोलानाथ यादव के अलावा भाजपा नेता डॉ. वीरपाल निर्वाल, अमित राठी, हरीश राठी, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राम नागर, उप सभापति मुमताज अली, क्षेत्र पंचायत प्रमुख अनिल राठी, पूर्व प्रमुख ब्रह्मपाल राठी, अजय चेयरमैन, देवेंद्र सिंह चेयरमैन, राजीव चेयरमैन, धर्मपाल, सुदेश लाला, यशपाल नागर, ब्रजवीर सिंह, इरम अली, संसार सिंह, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष प्रकाशवीर, अनुज पहलवान, नरेंद्र सिंह, जसवेंद्र, चौधरी बिजेंद्र,
प्रहलाद सिंह, चंद्रवीर राठी, सतीश सहरावत, बिजेंद्र आर्य, मुख्य गन्ना अधिकारी अरुण कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर एसएस सिंह, चीफ केमिस्ट आरके सक्सेना, मुख्य लेखाकार हर्षवर्धन कौशिक, कंप्यूटर इंजीनियर रजनीश, उयदवीर सिंह, विद्यानंद, तौल लिपिक राजकुमार दीक्षित, रामपाल, युद्धवीर, कृष्णवीर, पवन, श्रीराम सचान, वेदपाल, प्रेम चौहान, चंद्रपाल मलिक आदि मौजूद रहे।