फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का पुत्र लापता, पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। खेतों पर काम करने गया किसान का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गया। युवक की ट्यूबवेल पर साइकिल बरामद हुई। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ जंगल में कांबिंग भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी किसान राजबीर का 32 वर्षीय पुत्र संदीप शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे साइकिल से खेत पर गया। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों को संदीप की साइकिल ट्यूबवेल पर खड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ घंटों तक जंगल में कांबिंग की, लेकिन उसका कुछ भी सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिन से पति और पत्नी में पैसे को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें