महिला से दुष्कर्म का प्रयास
मोरना। ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रविवार की दोपहर उसकी पत्नी व चाची गन्ना छीलकर वापस अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही तीन युवक मिले और उन्हें सूखी लकड़ी उठाने के लिए कहा, जिस पर पीड़ित की पत्नी ने मना कर दिया। उसी बात पर युवकों द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिलाएं घायल हो गईं। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। वहीं, थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि महिला के पति की ओर से तहरीर मिल गई है। इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।