फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली मामले में जवाब तलब किया

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली मामले में जवाब तलब किया
विज्ञापन

मोरना। मोरना चीनी मिल में घटतौली को लेकर किसानों के हंगामे और जांच के बाद मिल प्रबंधक को जवाब तलब किया गया है।
जिला गन्ना अधिकारी ने रविवार को मोरना चीनी मिल में घटतौली को लेकर रिपोर्ट तैयार की थी। इसमें मोरना मिल मुख्य प्रबंधक कमल रस्तोगी, सीसीओ अंकित चौधरी, एडीपी मुकेश वर्मा और तौल लिपिक अशोक कुमार को जांच के दौरान छह क्विंटल से अधिक की घटतौली का जिम्मेदार माना गया।
विज्ञापन

गांव छछरौली निवासी किसान प्रमोद सहित अन्य ने गन्ना तौल कांटे पर घटतौली मिलने पर किसानों ने हंगामा किया था। वहीं किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इस पर रविवार देर शाम मौके पर पहुंचे जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने घटतौली की जांच की। इसके बाद मिल प्रबंधन और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति जिलाधिकारी को भेजी। जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मिल प्रबंधक को तलब किया है। वहीं, सोमवार को मिल प्रांगण में कुछ किसान नेता दोनों पक्ष में सुलह कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें