फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीटें कम विद्यार्थी ज्यादा, अब कैसे होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात क्षेत्रों के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए मच सकती है मारामारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद अब इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को स्नातक में दाखिले के लिए चिंता सताने लगी है। महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या के सापेक्ष सीटें काफी कम है। देहात क्षेत्रों में मात्र एक-एक ही महाविद्यालय है। इसके चलते स्नातक में दाखिले को लेकर मारामारी मच सकती है।
रतनपुरी क्षेत्र में केवल एक ही डिग्री कॉलेज ब्रह्ममुनि जगदीश चंद कन्या महाविद्यालय रतनपुरी में स्थित है। इसमें केवल बालिकाओं के लिए बीए और बीकॉम में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है। प्राचार्य श्याम सिंह सिसोदिया ने बताया कि बालिकाओं के लिए बीए प्रथम वर्ष में 140 और बीकॉम प्रथम वर्ष में केवल 60 ही सीटें उपलब्ध हैं। जबकि महाविद्यालय में बीएससी की सुविधा नहीं है। ऐसे में क्षेत्र की छात्राओं को स्नातक में प्रवेश लेने के लिए खतौली या बुढ़ाना के महाविद्यालयों में दाखिला लेने के लिए विवश होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छपार में एक अनार सौ बीमार जैसी स्थिति
छपार। स्वामी कल्याणदेव पीजी कॉलेज बरला में बीकॉम, बीए व बीबीए में 300 ही सीटें हैं। छात्रों में प्रवेश को लेकर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। इस महाविद्यालय पर ही क्षेत्र के कई गांव छपार, कुतुबपुर, रेत्तानगला, ताजपुर, छपरा, महरायपुर, खुड्डा आदि के हजारों छात्र-छात्राएं निर्भर है। प्राचार्य राजेंद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में बीए की 180, बीकॉम में 60 और बीबीए में 60 सीटें हैं। मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे। छात्रों के लिए प्रवेश लेना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें