गली मोहल्लों के अलावा मुख्य मार्गों पर भी निगरानी की जाएगी
पंकज ऐरन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा से पहले मुख्य रास्तों पर सीसीटीवी लगाए जाने की तैयारी है। जल्द ही 150 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। गली मोहल्लों के अलावा मुख्य मार्गों पर भी निगरानी की जाएगी।
चोरी और अन्य अपराध पर अंकुश लगाने में सीसीटीवी कारगर साबित हो रहे हैं। पुलिस को अपराधों के खुलासे में लाभ मिला है। चौकसी बढ़ाने के लिए अब और कवायद की जा रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र में 70 और नई मंडी व सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 50-50 सीसीटीवी लगाएं जाने की तैयारी है।
नगर में लगे हैं 900 कैमरे
नगर क्षेत्र में साढे़ तीन सौ सीसीटीवी कैमरे पुलिस विभाग की ओर से लगाए गए है। व्यापारियों व साधन संपन्न लोगों ने भी 500 से ज्यादा कैमरे लगवाए हुए हैंं। इन कैमरों ने घरों में होने वाली चोरी और अन्य अपराध पर अंकुश लगाया हैं।
मुख्य रूप से यहां सीसीटीवी लगाना प्रस्तावित-
बुढ़ाना रोड
शाहपुर तिराहा
पीनना तिराहा
वहलना हाईवे
रोहाना व देवबंद के बीच हाइवे पर
शामली रोड काली नदी
शाहपुर तिराहे से शहर की तरह
बामनहेडी पुल
सरवट
मदीना काॅलोनी
संधावली अंडरपास
मल्लूपुरा गली नंबर पांच
घासमंडी तिराहा
सदर बाजार के चर्च के पास
पचैंडा रोड़
बिलासपुर बाइपास
बागोवाली बाइपास
जानसठ बाइपास
-
हाल में सीसीटीवी से यह खुली घटनाएं
- छपार में शराब ठेके पर लूट
- शहर के रामपुरी मोहल्ले में रोडवेज चालक के घर चोरी
- नई मंडी में कार में गोवंश चोरी
- शाहबुदीनपुर रोड पर शिक्षिका के घर चोरी
- रुडकी रोड पर चेन लूट
-
इन्होंने कहा-
कांवड़ व नगर में सुरक्षा के मद्देनजर 150 और सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। सभी व्यापारी भी अपने संंस्थानों के बाहर सीसीटीवी जरूर लगवाएं। -संजीव सुमन, एसएसपी