फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कांवड़ मार्ग की ड्रोन कैमरों से करें निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ जोन के एडीजी डीके ठाकुर ने एसएसपी अभिषेक सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारियों के साथ अंतरराज्यीय सीमा व कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कांवड़ मार्ग की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराने, कांवड़ मार्ग पर मीट मदिरा की सभी दुकानों को बंद कराने, ढाबा संचालकों व डीजे संचालकों के साथ बैठक करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


बुधवार शाम एडीजी डीके ठाकुर ने पुरकाजी स्थित उत्तराखंड बार्डर भूराहेड़ी, पुरकाजी, नहर पटरी, सीकरी, छपार, बागोवाली, शिव चौक आदि स्थानों पर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उनहोंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, विद्युत पोल एवं तारों की स्थिति तथा नीचे रखे ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग आदि व्यवस्था को देखा।
उन्होंने श्रद्धालुओं की मदद के लिए डायल 112 का रिस्पांस टाइम न्यूनतम रखने को कहा और हरिद्वार से गंगा जल लेकर आने वाले कांवड़ियों से बातचीत कर कुशलक्षेम भी पूछी।
विज्ञापन


कोई नया ताजिया नई जगह न रखा जाए
मुजफ्फरनगर। एडीजी डीके ठाकुर ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी अभिषेक सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुहर्रम व कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के जुलूस में किसी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाए। कोई नया ताजिया नई जगह न रखा जाए। ताजिया तय रूट से ही निकाले। उन्होंने अपराध समीक्षा कर कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई करें। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई कराएं। महिला उत्पीड़न में कार्रवाई को प्राथमिकता दें। उन्होंने तीनों नए कानूनों की भी समीक्षा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें