फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्कूल के समय खालापार से नहीं गुजरेंगे कूड़ा वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खालापार से पालिका के कूड़ा वाहनों को ले जाने के लिए सशर्त सहमति बनी है। बच्चों के स्कूल जाने और लौटने के समय वाहन यहां से नहीं गुजरेंगे। इसके अलावा 60 प्रतिशत काम रात के समय किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को थाने में सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, ईओ प्रज्ञा सिह के साथ भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, नगराध्यक्ष गुलबहार राव और क्षेत्र के गणमान्य लोगों की बैठक हुई। तय किया गया कि सुबह सात से नौ बजे और दोपहर 12 से दो बजे तक पालिका के कूड़ा वाहन यहां से नहीं गुजरेंगे। अधिकतर काम पालिका रात के समय करेगी। तय किया गया कि वाहनों की स्पीड 30 किमी प्रति घंटा से अधिक नहीं होगी। इस दौरान अनुपम शर्मा, सर्वेंद्र राठी, हवा सिंह, नरेंद्र मलिक, विकास कुमार शामिल रहे। नया रास्ता बनने तक यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें