फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-मुलायम में गठबंधन है : अजित

Sun, 13 Sep 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद के किसान-मजदूर महासम्मेलन में चौधरी अजित सिंह ने मोदी और मुलायम सिंह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी और मुलायम में गठबंधन हो चुका है। प्रधानमंत्री मोदी बिहार के चुनाव आते ही मुलायम सिंह यादव के प्रति 'मुलायम' हो गए हैं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह भी नोएडा भूमि घोटाले में लिप्त भ्रष्ट अधिकारी यादव सिंह की पैरवी कर रहे हैं, वो नहीं चाहते कि इस मामले की सीबीआई जांच हो, यही कारण है कि मुलायम मोदी को बिहार चुनाव में सपोर्ट कर रहे हैं। लखनऊ में यह चर्चा आम हो गई है कि जहां सीबीआई है, वहीं सपाई हैं।

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित किसान-मजदूर महासम्मेलन को संबोधित करते हुए रालोद मुखिया चौधरी अजित सिंह ने सूबे की अखिलेश सरकार को लुटेरी और भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है।
विज्ञापन


मुलायम सिंह ही नोएडा के भ्रष्ट अधिकारी यादव सिंह को बचाने में लगे हैं। मायावती ने भी इस अधिकारी को बचाने का काम किया। माया और मुलायम में अंतर नहीं है। मुलायम सिंह के परिवार के 22 लोग जनता को लूट रहे हैं, उनके  दुख-दर्द से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर प्रहार किए। उन्होंने लोगों से पूछा-क्या अच्छे दिन आ गए? अच्छे दिन मोदी के आए हैं। मोदी भाषण अच्छा देते हैं, मगर इससे पेट भरने वाला नहीं है। किसानों के हितों के लिए कुछ नहीं किया। नौजवानों के बारे में नहीं सोचा।

घोषणा पत्र के अनुसार विदेशों से काला धन वापस नहीं लाए। धान पर बोनस के 250 रुपये नहीं दिए। आज धान सस्ता है और चावल दोगुना महंगा। मोदी की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, गरीबों की नहीं। किसान और मजदूर का भला तभी होगा, जब प्रदेश में ईमानदार सरकार आएगी। राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, ताराचंद शास्त्री ने रालोद से जुड़कर अजित सिंह के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।

अध्यक्षता पूर्व सांसद मुंशी रामपाल और संचालन जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने किया। महासम्मेलन में प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ राजकुमार सांगवान, युवा रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुुनील रोहटा, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, एमएलसी मुश्ताक चौधरी, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, बाबू सिंह, युवा रालोद के पश्चिमी उप्र अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान, संजय राठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें