नगर में फ्लैग मार्च के दौरान निर्देशित करते एसएसपी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ मॉकड्रिल किया। नगर के चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
डीएम सेल्वा कुमारी जे तथा एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में नगर में दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया गया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर शहर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नागरिकों से घर पर ही रहने तथा बिना किसी जरूरी कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने को कहा। उन्होंने नागरिकों से भीड़ से बचकर रहने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी आह्वान किया। इसके साथ ही मास्क एवं सैनिटाइजर के इस्तेमाल पर जोर दिया। एसएसपी ने दंगा नियंत्रण के लिए जरूरी उपकरण डंडा, हेलमेट, बाडी प्रोटेक्टर व शील्ड आदि का आकलन किया। विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित नगर के थानों की पुलिस मीनाक्षी चौक, खालापार, अस्पताल चौराहा, कच्ची सडक, नई मंडी आदि इलाकों में फ्लैग मार्च करती रही। मॉकड्रिल में एसपी देहात नेपाल सिंह, एसपी सिटी सतपाल अंतिल, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, एसडीएम जानसठ कुलदीप कुमार मीणा, सीओ नई मंडी धनंजय कुशवाह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, सीओ खतौली आशीष प्रताप सिह, सीओ धर्मेंद्र चौहान, गिरीश चंद शर्मा, शहर कोतवाल अनिल कपरवान, इंस्पेक्टर नई मंडी दीपक चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।