चरथावल समिति में किसान गोष्ठी में बैंक संबंधी जानकारी देते नाबार्ड के प्रतिनिधि।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, चरथावल। नाबार्ड द्वारा अधिकृत संस्था के संयोजक प्रमोद राणा ने कहा मोबाइल पासवर्ड बैंक खाते की चाबी है। किसान मोबाइल पर लेन-देन में सतर्कता बरतें और किसी भी लालच में आकर बैंक संबंधी जानकारी साझा ना करें।
किसान सेवा सहकारी समिति कार्यालय पर आयोजित किसान गोष्ठी में ग्राम फाउंडेशन संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी दी। चेयरमैन कुबेरदत्त त्यागी ने कहा एक मुश्त समझौता योजना के तहत किसान 31 मार्च तक बकाया जमा कर सदस्यता नियमित करें और योजनाओं को लाभ उठाएं। समिति सचिव राजकुमार ने बताया किसान अथवा कोई भी ग्राहक बैंक खातों में नॉमिनी का नाम अवश्य दर्ज कराएं। समिति ने विद्युत बिल जमा करने की सुविधा शुरू की है। संस्था के प्रमोद राणा ने बताया समिति के माध्यम से एक एकड़ जमीन पर 34400 और गन्ना किसानों को 69000 रुपये ऋण की सुविधा उपलब्ध है। समिति के जरिए ऋण लेने में कम ब्याज का प्रावधान है। नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकार भूपेंद्र सिंह, कुसुम, संध्या ने अनेक योजनाओं का उल्लेख किया। संचालक वेद प्रकाश त्यागी, विजेंद्र त्यागी, योगेश त्यागी, देवदत्त, कन्नू, सुधीर शर्मा, सुबोध त्यागी, राजकुमार त्यागी, सुनील त्यागी मौजूद रहे।