फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल परिसर में मिले मोबाइल व चार्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल परिसर में मिले मोबाइल और चार्जर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेल परिसर में बैरकों के अहाते में शनिवार सुबह एक पॉलिथीन में चार मोबाइल व पांच चार्जर बंधे पड़े मिलने से सनसनी फैल गई। जेल वार्डेन ने अज्ञात के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जेल वार्डेन राजकुमार सिंह ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह जिला कारागार में साफ-सफाई की जा रही थी। इसी दौरान बैरक संख्या 15, 16, 17 व 18 के अहाते में एक पॉलिथीन पड़ी मिली। उक्त पॉलीथिन को सफाईकर्मी द्वारा उठाकर चेक किया गया तो उसमें चार मोबाइल और पांच मोबाइल चार्जर मौजूद थे। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बैरकों में मौजूद बंदियों के साथ ही रात में ड्यूटी पर रहे बंदीरक्षकों से पॉलिथीन की बाबत पूछताछ की, लेकिन सभी ने इस संबंध में अनभिज्ञता जताई। इस मामले में जेल वार्डन राजकुमार सिंह की तहरीर पर नई मंडी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जेल अधीक्षक एके सक्सेना का कहना है कि बैरकों के अहाते से पॉलिथीन में बंद मोबाइल व चार्जर बरामद किए गए हैं। संभवत: किसी ने जेल के बाहर से उक्त मोबाइल व चार्जर पॉलिथीन में बंद कर अंदर फेंके हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जेल प्रबंधन भी उक्त मामले की जांच करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनी आबादी के बीच आ चुकी है जेल
मुजफ्फरनगर। कभी जेल के बाहरी क्षेत्र में स्थित जेल अब घनी आबादी के बीच आ चुकी है। क्षमता से लगभग तीन गुना तक अधिक बंदियों को रखने वाली जेल के एक तरफ मोहल्ला शिवपुरी तो दूसरी ओर द्वारिकापुरी है, जहां जेल की दीवार से चंद फीट की दूरी पर ही कई ऊंची बिल्डिंग अस्तित्व में आ चुकी हैं। जेल के घनी आबादी में आने के चलते कई वर्षों से इसे शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने की योजना बन चुकी है, लेकिन इस पर अब तक भी अमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें