नगर पंचायत कार्यालय में विधायक ने किया पौधरोपण
मुजफ्फरनगर, शाहपुर/भोपा/बुढ़ाना/पुरकाजी। नगर पंचायत कार्यालय पर शनिवार को विधायक उमेश मलिक, चेयरमैन प्रमेश सैनी व भाजपा नेता सचिन सिंघल ने वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया।
विधायक और चेयरमैन ने लोगों को पौधरोपण की महत्ता समझाते हुए सभी से एक-एक पेड़ अवश्य लगाने का आह्वान किया। भाजपा नेता श्यामपाल सिंघल, एकांश त्यागी, कपिल सैनी, प्रदीप पाल, सत्यवान भारद्वाज, सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग व मोनू सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, भोपा में सीएचसी व बीआरसी परिसर में सागोन, शीशम, यूकेलिप्टस, बकायन व अमरूद प्रजाति के दर्जनों पौधे रोपित किए गए। मुख्य अतिथि डॉ वीरपाल निर्वाल, एबीएसए जितेंद्र कुमार, चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्जुन सिंह व डॉ अन्नू चौधरी ने पौधरोपण कर लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। विजय राठी, राजकुमार राठी, वेदपाल,डॉ अनिल कौशिक, प्रशांत कुमार, नरेंद्र, मांगेराम व अजय आदि मौजूद रहे। वहीं बुढ़ाना में बाल विकास एवं पुष्टाहार कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कार्यालय की महिला कर्मचारियों के साथ में कार्यालय परिसर में छायादार व फलदार पौधे लगवाए गए। इस मौके पर सुमन, गीता, सीमा व पिंकी के अलावा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिवराज सिंह व सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, पुरकाजी में रोडवेज बस स्टैंड व पुरकाजी-खाइखेड़ी मार्ग पर पौधारोपण किया। विधायक प्रमोद उंटवाल ने लोगों से इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर की अपील की। एआरएम रोडवेज संदीप अग्रवाल, पुरकाजी मंडल अध्यक्ष मनोज जोधा, महामंत्री मुकेश त्यागी, विनोद त्यागी, डाक्टर ओपी गौतम, केपी सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।