फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ग्रामीण भारत बंद-मुख्य समाचार मिला-जुला बंद, भाकियू का 11 स्थानों पर प्रदर्शन

Sat, 17 Feb 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर के बागोवाली  वाली बाईपास पर ग्रामीण भारत बंद के दौरान समर्थकों के साथ बैठे चौधरी राकेश टिकै
विज्ञापन
- शहर में मंडी और सिसौली में बंद रहे बाजार
विज्ञापन

- शामली रोड पर सुबह दुकानें कुछ घंटे के लिए बंद रहीं

फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के ग्रामीण भारत बंद का जिले में मिला जुला असर रहा। शहर में सुबह सब्जी मंडी और कस्बा सिसौली के बाजार बंद रहे। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिले में 11 स्थानों पर धरना प्रदर्शन और हाईवे जाम किया। टोल पर प्रदर्शन कर किसानों की मांग पूरी करने का आह्वान किया गया। मांगपत्र भी प्रशासन को सौंपा।
सुबह शहर की सब्जी मंडी पर बंद का असर रहा। यहां वाहनों से माल की आवक भी कम रही। शामली रोड पर सुबह दुकानें कुछ घंटे के लिए बंद रहीं। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक देहात के बाजार में बंद का आंशिक असर नजर आया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि दो घंटे बंद का आह्वान किया गया था, किसानों ने सहयोग किया है। उधर, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहले बागोवाली पहुंचे। इसके बाद जागाहेड़ी टोल और खतौली में नावला कोठी पर किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान करेंगे बड़ा आंदोलन : टिकैत


खतौली। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि जमीन बचेगी तो किसान बचेगा। देश में पूंजीपतियों की सरकार है। किसानों को एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करना होगा। शुक्रवार को नावला कोठी पर उन्होंने किसानों के बीच कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर संगठन को मजबूत करें। सरकार के लोग चौपाल करने आए तो उनसे पूछें कि एमएसपी का क्या हुआ। बिजली क्यों नहीं मिल रही है। भाकियू हरियाणा सरकार के रवैये की निंदा करती है। यह आंदोलन दिल्ली के खिलाफ था। हरियाणा सरकार के खिलाफ नहीं था। शनिवार को सिसौली में पंचायत है, जिसमें निर्णय लिए जाएंगे, जो संयुक्त किसान मोर्चा को बताए जाएंगे। आगे की जो रणनीति बनेगी, हम उस पर कार्य करेंगे। यह लड़ाई जमीन और जमीर की है। इसे बचाने के लिए हमें एकजुट होना पड़ेगा। आज पूंजीवाद विश्व पर हावी है। हमें जमीन बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। जमीन बचेगी तो किसान बच पाएगा। खेती सस्ती और जमीन महंगी हो गई है। इस मौके पर राहुल अहलावत, प्रमोद अहलावत, अशोक घटायन, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें