फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गुमशुदा महिला मिली, पुलिस ने दूसरे पति को साैंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
ककरौली। 22 महीने से गुमशुदा चल रही कम्हेड़ा निवासी एक महिला को ककरौली पुलिस ने तलाश कर लिया है। महिला ने पहले पित के साथ जाने से इन्कार करते हुए बताया कि उसने हिंदू युवक से दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद उसे दूसरे पति को बुलाकर सौंप दिया गया।
विज्ञापन

दिसंबर 2023 में कम्हेड़ा गांव निवासी अरशद ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी मजहबी नौ बच्चों को छोड़कर चली गई थी। पुलिस ने मिशन शक्ति फेज़ के अंतर्गत रविवार को ढांसरी नहर पुल के पास से एक बच्चा लिए महिला को बरामद किया।
महिला ने बताया कि पति व ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसने जानसठ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। कुछ समय बाद एक पुत्री को जन्म दिया। पुलिस ने महिला के पहले पति को बुलाया लेकिन महिला ने उसके साथ जाने से मना कर दिया तथा दूसरे पति आरब के साथ जाने को कहा। पुलिस ने महिला को दूसरे पति आरब के साथ भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें