देवबंद। दो दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता युवती को पुलिस ने सरसावा से बरामद कर लिया है। पीड़िता को सहारनपुर के महिला थाना में भेज दिया गया है, जहां परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
नगर के मोहल्ला निवासी युवती दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। शनिवार को सरसावा पुलिस को वह सड़क पर घूमती हुई मिली, जिसे वहां से सहारनपुर महिला थाना भेज दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया। देर शाम युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवती पिछले दो साल से अमरोहा निवासी किसी लड़के से ऑनलाइन चेटिंग कर रही थी। वहीं, परिजनों का कहना है कि युवती की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वह सरसावा में अपनी मौसी के यहां गई थी।