फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - गाजियाबाद से लूटी कार सवार बदमाशों ने की थी लूट

Sat, 13 Jan 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बदमाशों के हरियाणा निवासी होने की संभावना
विज्ञापन

- पुलिस ने बुढ़ाना से बागपत, मेरठ व सरधना तक सीसीटीवी खंगाले
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में व्यापारी को लिफ्ट देकर लूटने में प्रयुक्त कार गाजियाबाद से लूटी गई थी। पुलिस की जांच पड़ताल में यह प्रकाश में आया है। जबकि मूंगफली व्यापारी से लूट व शाहपुर में फाइनेंस कर्मचारियों से लूट की घटना में शामिल रहे बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। बुढ़ाना में लूट करने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम ने बुढ़ाना से बागपत, मेरठ व सरधना तक सीसीटीवी खंगाले लेकिन सफलता नहीं मिली।


पिछले पांच दिनों में जनपद के बुढ़ाना सर्किल के व्यापारी लूट की घटनाओं से भयभीत हुए हैं। केवल दो दिनों में लूट की तीन घटनाएं हुईं। पांच दिन बीतने पर भी बदमाशों का अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं लग सका है। एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमों की जांच पड़ताल में केवल अभी तक यह जानकारी मिली है कि लिफ्ट देकर लूट में प्रयुक्त कार गाजियाबाद से लूटी थी। कार हाईवे पर लगे सीसीटीवी में दिखाई दी है। बदमाशों ने लूटी कार का नंबर भी नही बदला था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात में एसपी देहात संजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ बुढ़ाना से बागपत, मेरठ व सरधना हाईवे पर लगे सीसीटीवी खंगाले। उन्होंने बताया कि बागपत के गौरीपुर तिराहे तक बदमाशों के पहुंचने की जानकारी मिली है। संभवत: वह हरियाणा की तरफ चले गए। जिस कारण गिरोह के हरियाणा निवासी होने की संभावना है। वैसे हरियाणा के साथ दिल्ली में गिरोह की तलाश की जा रही है। घटनाओं का जल्द खुलासा जाएगा।
विज्ञापन


यह हुई थी घटनाएं
मंगलवार देर शाम बुढ़ाना-कांधला मार्ग पर परासौली नहर के पास कार सवार दो बदमाशों ने व्यापारी नरेंद्र से तीन लाख तथा इसी दिन रात में करीब 10 बजे कार सवार बदमाशों ने कसेरवा निवासी राशिद को कार में लिफ्ट देकर 47 हजार की नकदी, मोबाइल व एटीएम लूट लिया था। अगले दिन शाहपुर में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बाइक सवार श्रीराम व सन्नी पर हमला कर बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब साढ़े तीन लाख रुपये लूटे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें