फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों ने होलिका में लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने होलिका में लगाई आग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के लक्ष्मण विहार स्थित होलिका में शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। शनिवार सुबह जली हुई होलिका मिलने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नए सिरे से होलिका स्थापित कराकर लोगों के गुस्से को शांत किया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में कई साल से होलिका जलाई जाती है। होलिका दहन इस बार रविवार को होना है, जिसके लिए मोहल्ले के लोगों ने भव्य तैयारियां की हुईं थीं। इसी बीच शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों ने होलिका में आग लगा दी, जिससे होलिका जलकर राख हो गई। शनिवार सुबह होलिका जली देख स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पाकर भाजपा नेताओं के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। इस मामले की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके साथ ही नए सिरे से होलिका की स्थापना कराते हुए लोगों को शांत किया। इस दौरान भाजपा नेता सचिन सिंघल, शिवसेना जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा, रिंकू शर्मा, विकास तोमर, बीबी शर्मा, संजय सैनी, तेजपाल सिंह, जीतेश, नरेंद्र गुप्ता, बिजेंद्र, आशु व रिंकू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें