फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। नाबालिग भतीजी के साथ उसके चाचा ने शराब के नशे में दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की मां की मौत हो चुकी थी। पिता कहीं चला गया।
विज्ञापन

किशोरी कई वर्षों से चाचा के घर पर ही रह रही थी। उसका चाचा नशा करता था। वह सोमवार रात में शराब के नशे में घर पहुंचा और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। सुबह होने पर किशोरी ने पड़ोसी महिला को जानकारी दी। वह उसे लेकर थाने पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें