फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री और विधायकों ने मांगा राशन किट का ब्योरा

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैडं पर बैठे गृह जनपद लौटे मजदूर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। राशन किट खरीद एवं वितरण को लेकर अफसरों के मौखिक जवाब से मंत्री और विधायक संतुष्ट नजर नहीं आ रहे। अब उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर किट की खरीद प्रक्रिया, टेंडर एवं भुगतान के संबंध में पूरा ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक और खतौली विधायक विक्रम सैनी ने अलग-अलग पत्र लिखकर डीएम से राशन किट के संबंध में जानकारी मांगी है। उन्होंने पूछा है कि जनपद में कुल कितनी राशन किट वितरित की गई हैं। किट किस फर्म से खरीदी और किसे इसका नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। किट खरीद के भुगतान एवं बकाया की स्थिति तथा किट पाने वाले लोगों के नाम, पते एवं मोबाइल नंबर की सूची भी तलब की है। जिले में राशन किट की खरीद को लेकर कई दिनों से सवाल उठ रहे हैं। इन मंत्री एवं विधायकों ने राज्यमंत्री विजय कश्यप एवं पुरकाजी विधायक प्रमोद उंटवाल की मौजूदगी में बुधवार को विकास भवन में डीएम सेल्वा कुमारी जे व अन्य अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने बताया था कि राशन किट एवं भोजन वितरण के टेंडर में कोई वित्तीय अनियमितता नहीं हुई है। प्रक्रियात्मक खामियां सामने आईं हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि मामले की जांच एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को दी गई है। उधर, खतौली विधायक ने किट के अलावा अपनी निधि से दी गई 25 लाख की राशि को खर्च करने का ब्योरा भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें