वहीं, गर्मी के मौसम में परेशान महिला ने अपनी समस्या केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की पत्नी डॉ. सुनीता बालियान के समक्ष रखी। बिजली बिल संशोधित कराने के प्रयास हुए, लेकिन अनीता को ज्यादा राहत मिलती हुई नजर नहीं आई।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, टीम पर हुआ पथराव, पुलिस ने लाठियां फटकार कर खदेड़ा, पांच गिरफ्तार
इसके बाद डॉ. सुनीता मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ महावीर चौक स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंची और अनीता का बिजली बकाया अपनी जेब से जमा कर दिया। बिल जमा होने से मजदूर के परिवार को राहत मिली है। भाजपा महिला मोर्चा की अंजलि चौधरी का कहना है कि महिला की समस्या का समाधान हो गया है। अब उसके घर में बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।