फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मंत्री बोले, चौराहों का करें नामकरण, शहर में बनाएं छात्रावास

Sat, 31 Aug 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक में शहर के विकास का खाका खींचा गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए डीआईओएस ऑफिस के पास खाली पड़ी जमीन पर हॉस्टल बनाया जाए। शामली अड्डे से पीनना तक हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना चाहिए। शहर को जाम से निजात मिले और स्वच्छता के लिए चार विशेष मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाने चाहिए। चौराहों का नामकरण किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सभागार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, वीसी कविता मीणा की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। नगर की सफाई व्यवस्था, सड़कों के निर्माण, विद्युत की निर्बाध आपूर्ति और जल भराव समेत अन्य बिंदुओं पर मंथन किया गया। मंत्री ने प्रशासन से कहा कि बिलासपुर कट और मंसूरपुर में ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव तैयार करें। शहर की प्रमुख सड़कों को तुरंत ठीक कराएं। जानकारी दी गई कि ओम पैराडाईज के पास नाले के निर्माण का प्रस्ताव पास हो गया है, जल्द से जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। मुख्य चौराहों और पुलों का नामकरण किए जाने, लैंड बैंक का निर्माण कराने और विशेष रूप से पालिका में जुड़े नए क्षेत्रों, गांवों का पूरा विकास किए जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें