फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने स्पोर्टस स्टेडियम की व्यवस्थाओं को देखा

विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों से बातचीत करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
राज्य मंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम की व्यवस्थाओं को देखा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शहर के कंपनी गार्डन व स्पोर्ट्स स्टेडियम में सफाई, शौचालय, प्रबंधन, खिलाड़ियों को हो रही असुविधाओं, व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उन्हें ठीक व व्यवस्थित कराने के लिए जिलाधिकारी को निर्देशित किया है।
कपिल देव अग्रवाल ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह के साथ मेरठ रोड स्थित कंपनी बाग का निरीक्षण किया। कंपनी बाग में जहां-तहां लगे गंदगी के अंबार को देख मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने वहां सफाई विशेष रूप से शौचालयों की सफाई व्यवस्था ठीक कराये जाने को सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए। घूमने आये लोगों ने मंत्री कपिल देव को बताया कि यहां की प्रबंधन व्यवस्था ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने चौधरी चरण सिंह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। जिला क्रीड़ा समिति के सदस्यों से संपर्क करने पर उन्होंने मंत्री को बताया कि जिला क्रीड़ा अधिकारी अधिकतर बाहर रहते हैं, जिस कारण स्टेडियम की व्यवस्थाएं आवश्यकताएं प्रभावित रहती हैं। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इस समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिये और वहां की सफाई व्यवस्था को भी ठीक कराने को कहा। मंत्री ने डीएम को पत्र लिखकर इन विषयों पर गंभीरता से विचार करते हुए सभी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभासद नरेश मित्तल, नवनीत कुच्छल, संजय गोयल चावला, अमित, जितेंद्र कुश्ती कोच, स्टेडियम के खिलाड़ी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें