लखनऊ में सीएम योगी को एक करोड रुपये का चैक देते राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने विभाग के 6195 अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से उनके एक दिन के वेतन का 1 करोड़ 48 लाख 962 रुपए का चेक उनके आवास पर भेंट किया। मंत्री कपिल देव ने बताया की मुख्यमंत्री कोरोनो वायरस के संक्रमण से प्रदेशवासियों को बचाए रखने के लिए लगातार संघर्ष व प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान से अन्य सभी को प्रेरणा मिलती है।
------------------------