जिला प्रशासन को सौंपे 500 फेस मास्क
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा की जिला महामंत्री रोमा अग्रवाल की बेटी आशना अग्रवाल ने अपने आसना फैशन स्टूडियो में घर पर ही 500 फेस मास्क बनाकर जरूरतमंदों के लिए जिला प्रशासन को दिए। कलक्ट्रेट पहुंचकर ये फेस मास्क एडीएम प्रशासन अमित सिंह को दिए गए। उन्होंने बताया कि मास्क की क्वालिटी बहुत अच्छी है। इस दौरान अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय मित्तल और आसना के पिता पंकज अग्रवाल उपस्थित रहे। संजय मित्तल ने कहा की सभी को फेस मास्क अवश्य लगाना चाहिए तथा लॉक डाउन का पालन करना चाहिए।